आयकर विभाग ने राजकोट के रियल्टी समूह पर छापेमारी में 300 करोड़ के काले धन का पता लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2021

नयी दिल्ली। आयकर विभाग ने गुजरात के राजकोट की एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी के कई परिसरों पर छापेमारी के बाद 300 करोड़ रुपये से अधिक के कथित काले धन का पता लगाया है। सीबीडीटी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को छापेमारी की गयी और कंपनी के करीब 40 परिसरों की तलाशी में 6.40 करोड़ रुपये नकद और 1.70 करोड़ रुपये के जेवर जब्त किए गए। सीबीडीटी ने कहा कि तलाशी के दौरान मिले 25 लॉकरों पर रोक लगा दी गयी है।

इसे भी पढ़ें: एक दिन में एक करोड़ से अधिक कोविड-19 टीकों की खुराक दिया जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि: पीएम मोदी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में कहा, कुल मिलाकर, तलाशी और जब्ती अभियान की वजह से विभिन्न मूल्यांकन वर्षों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की छिपी हुई आय का पता चला है, जिसके और बढ़ने की संभावना है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है। उसने कहा, ‘‘जांच पड़ताल के दौरान कई संदेहास्पद दस्तावेज, डिजिटल सबूत तथा अन्य चीजें जब्त की गई हैं जो कि समूह के बिना लेखे वाले लेनदेन में शामिल होने की तरफ इशारा करती हैं।

प्रमुख खबरें

Bank Fraud करने वालों पर ED का हंटर, Hyderabad में 35 करोड़ की जमीन और फ्लैट कुर्क

Jeans Fitting Tips: Loose Jeans से हैं परेशान? बिना बेल्ट के Perfect Fitting देंगे ये Viral Hacks

Romantic Trip Alert : भागदौड़ भरी जिंदगी से लें ब्रेक और Delhi के पास इन जगहों पर पार्टनर संग बिताएं Quality Time

Top 10 Breaking News | 13 March 2026 | US Military Aircraft Crash In Iran | Iran New Supreme Leader Injured | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें