By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2017
भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने कहा है कि आयकर के माध्यम से राजस्व संग्रहण ‘अनावश्यक’ हो चला है और अब इसे ‘खत्म’ किए जाने की जरूरत है क्योंकि धन जुटाने के लिए अन्य विकल्प उपलब्ध हैं। सरकार के लिए अन्य उपलब्ध राजस्व स्रोतों के बारे में राज्यसभा सदस्य स्वामी ने कहा, ‘‘स्पेक्ट्रम नीलामी पर उच्चतम न्यायालय का आदेश राजस्व एकत्रण के लिए एक बिलकुल नया क्षेत्र है। मेरा मानना है कि हमारे देश में राजस्व के लिए अन्य कई स्रोत उपलब्ध हैं। अभी कोयला ब्लॉक का आवंटन होना बाकी है।’’