मध्य प्रदेश में नामी व्यवसायियों पर आयकर का छापा, 500 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिलने की संभावना

By दिनेश शुक्ल | Aug 20, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुरुवार को राजधानी भोपाल और इंदौर में आयकर विभाग ने कई बिल्डर और प्रमोटर पर छापा मारा। जिसमें भोपाल और इंदौर के प्रतिष्ठित फैथ बिल्डर और भोपाल में छोटे से चुड़ी व्यापारी से रातों रात अरबपति बने पीयूष गुप्ता की कंपनीयों पर यह कार्यवाही की गई। आयकर विभाग ने इन छापों से लगभग 500 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिलने की उम्मीद जताई है। फैथ बिल्डर के मालिक मध्य प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी के साले हैं। भोपाल के जो बिल्डर और व्यवसायी आयकर के निशाने पर हैं। उनमें गोल्डन रियल्टी के फारूख नसीमउद्दीन, शिव रियल्टी के महेन्द्र गोधा, आर्या इंटरप्राइजेस के विपिन जैन, व्हाईट रोज एण्ड कंपनी में पार्टनर प्रकाशचंद परियानी, राज रियल्टी के पूनम गुप्ता, समरीन खान, राहुल जौहरी और राजकुमार जौहरी भी आयकर के निशाने पर हैं। पिछले दिनों मुंबई में एक मॉडल के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार जौहरी का बेटा राहुल जौहरी का नाम भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: स्वच्छता के लिए इंदौर विश्व में बन गया एक आर्दश, बढ़ाया देश व प्रदेश का मान: शिवराज सिंह चौहान

सूत्रों की माने तो पिछले साल ईडी के डायरेक्टर को एक शिकायत हुई थी कि भोपाल के अधिकारियों का पैसा फैथ बिल्डर और पीयूष गुप्ता की कंपनियों में लगा है। जिसके बाद ईडी ने केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को पत्र लिखकर जांच कराई। बताया जाता है कि प्रत्यक्ष कर बोर्ड की गोपनीय जांच में पता चला था कि इन बिल्डरों के पास प्रदेश के रिटायर अधिकारियों का लगभग पांच सौ करोड़ रुपये लगा है। जिसे उन्होंने एकेडमी और कई प्रोजेक्ट में निवेश किया है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग को अभी तक 357 एकड़ जमीन, 22 रेसीडेंसियल प्लाट, 7 फ्लेट, 6 मकान, 4 डुप्लेक्स, 2 होटल/रिसोर्ट एवं 8 रेसीडेंसियल प्रोजेक्ट, 2 शापिंग मॉल, 4 दुकानें, 2 होटल्स आदि में निवेश के सबूत मिले है। हालंकि आयकर विभाग ने अभी इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Box Office Clash: Ananya Panday की फिल्म को ठंडा Response, Drishyam 3 का जलवा बरकरार

Udhayanidhi Stalin ने Congress को बताया जोंक, TVK सरकार के जल्द गिरने की भविष्यवाणी भी की

Assam में Bakrid से पहले मस्जिद कमेटियों का बड़ा फैसला, गाय की कुर्बानी पर लगाई रोक, CM Sarma ने की तारीफ

Delhi Gymkhana Club खाली करने के आदेश पर भड़कीं Kiran Bedi, बोलीं- यह बेहद दुखद फैसला