अर्जेंटीना दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2026

सलीमा टेटे की अगुवाई में आगामी अर्जेंटीना दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के बुधवार को घोषित 24 सदस्यीय दल में ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ दीपिका और अनुभवी गोलकीपर सविता की वापसी हुई है। डिफेंडर ज्योति और अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी मुमताज खान की भी वापसी हुई है, जिससे टीम के रक्षण और आक्रमण दोनों विभागों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने ‘हॉकी इंडिया’ से जारी बयान में कहा, “यह दौरा हमारे लिए अधिक खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने और अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्हें परखने का अच्छा अवसर है।” उन्होंने कहा, “टीम के लिए वैकल्पिक खिलाड़ियों को तैयार करना हमारे लिए जरूरी है। इस तरह के अनुभव युवा खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर की हॉकी की जरूरतों को समझने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह हमें विभिन्न संयोजनों को आजमाने का मौका भी देता है।”

टीम के लिए सबसे बड़ी मजबूती फिट होकर लौटीं फॉरवर्ड दीपिका की वापसी है, जो पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) के बाद फिर से टीम की मुख्य ड्रैग-फ्लिकर की भूमिका निभाने को तैयार हैं। उनकी अनुपस्थिति में नवनीत कौर, मनीषा चौहान, उदिता और अनु ने क्वालीफायर मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था। दीपिका की वापसी से अब आक्रमण में अनुभव और गहराई दोनों बढ़ेंगे।

गोलकीपर सविता की वापसी से अर्जेंटीनी आक्रमण के खिलाफ टीम की रक्षापंक्ति को मजबूती मिलेगी। सविता की अनुपस्थिति में विश्व कप क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बिछू देवी खारिबाम ने भी टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है।

भारतीय टीम:

  गोलकीपर: सविता, बिछू देवी खारिबाम।

डिफेंडर: निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, मनीषा चौहान, ललथंतलुआंगी, ज्योति, उदिता।

मिडफील्डर: वैष्णवी विट्ठल फाल्के, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे, नेहा, दीपिका सोरेंग, रुतुजा दादासो पिसल, इशिका।

फॉरवर्ड: बलजीत कौर, नवनीत कौर, दीपिका, अन्नू, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेम्सियामी, मुमताज खान।

प्रमुख खबरें

Puducherry Election Issues: Little France Puducherry में Jobs का संकट, Unemployment बना बड़ा मुद्दा

क्या Arif Mohammad Khan को मिलेगी Bangladesh में बड़ी जिम्मेदारी? High Commissioner बनने की अटकलें तेज

TMC का Election Commission पर संगीन आरोप, CEC ने कहा Get Out, Bengal में मचा सियासी तूफान

US-Iran युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत, West Asia में स्थायी शांति और कूटनीति पर दिया जोर