वित्त मंत्रालय की सेवाओं से लाभ लेकर व्यापार को बढ़ाएं: Sitharaman ने मछुआरों से कहा

By Prabhasakshi News Desk | Sep 22, 2024

चेन्नई । केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मछुआरों से किसान क्रेडिट कार्ड के जरिये दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया और कहा कि इससे उनके व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। सीतारमण ने यहां भाजपा सदस्यता अभियान में कहा कि जिन मछुआरों के आवेदन बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने खारिज कर दिए हैं, वे समाधान के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मछली पालन से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए एक अलग विभाग स्थापित किया है। वित्त मंत्री ने कहा, मछुआरों के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं हैं और वे अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सावधि ऋण सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर