दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी, जांच बढ़ायी गयी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

सियोल। दक्षिण कोरिया में क्रिसमस के दिन कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन के भीतर अब तक के सबसे ज्यादा मामले आए। मामले ज्यादा बढ़ने से अस्पतालों पर बोझ बढ़ता जा रहा है और मृतकों की संख्या भी बढ़ी है। प्रधानमंत्री चुंग सिय क्युन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों से कदम उठाने को कहा है और लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है। कोरिया रोग नियंत्रण एवं निवारण एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि देश में संक्रमण के 1,241 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,770 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 17 और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी