अमेरिका ने कहा विवादित क्षेत्र पश्चिमी सहारा में वाणिज्य दूतावास खोला जाएगा

Sahara

पश्चिम सहारा में मोरक्को की संप्रभुता को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मान्यता देने के फैसले के बाद अमेरिका इस विवादित क्षेत्र में जल्द ही एक वाणिज्य दूतावास खोलेगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी जानकारी दी।

वाशिंगटन। पश्चिम सहारा में मोरक्को की संप्रभुता को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा मान्यता देने के फैसले के बाद अमेरिका इस विवादित क्षेत्र में जल्द ही एक वाणिज्य दूतावास खोलेगा। अमेरिकी विदेश विभाग ने इसकी जानकारी दी। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि दूतावास खोलने की प्रक्रिया शुरू कर कर दी गयी है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने संसद के केंद्रीय कक्ष में वाजपेयी जी पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया

इस प्रक्रिया में लोगों की भर्ती से पहले मिशन की स्थापना के लिए एक उचित स्थान की तलाश करना शामिल है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कब और कहां इसे खोला जाएगा, पोम्पिओ ने कहा कि तब तक रबात में अमेरिकी दूतावास पश्चिमी सहारा की सेवा के लिए एक आभासी (वर्चूअली) वाणिज्य दूतावास संचालित करेगा।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: ऐतिहासिक राम मंदिर के भूमि पूजन से लेकर हाथरस जैसे अपराध का साक्षी बना साल 2020

ट्रंप ने 10 दिसम्बर को घोषणा की थी कि अमेरिका पश्चिमी अफ्रीकी देश के इज़राइल से संबंध सामान्य करने के समझौते के तहत पश्चिम सहारा में मोरक्को के दावे को मान्यता देगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़