पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेशियों और बीजीबी के अवैध निर्माण में बढ़ोतरी:बीएसएफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2025

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को बताया कि उसके द्वारा ‘कड़ी आपत्ति’ जताए जाने के बाद पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेशी नागरिकों और ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ द्वारा किया जा रहा ‘अवैध निर्माण’ रोक दिया गया है।

यह फ्रंटियर 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के 932 किलोमीटर हिस्से की रक्षा करता है। फ्रंटियर ने कहा, ‘‘हाल के दिनों में कूचबिहार के मेखलीगंज से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बांग्लादेशी नागरिकों द्वारा बांग्लादेशी इलाकों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 150 गज के भीतर अवैध निर्माण कार्य में वृद्धि हुई है।’’

इसने कहा कि शुक्रवार को दहग्राम अंगारपोटा इलाके में ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ (बीजीबी) द्वारा आईबी के 150 गज के भीतर एक चौकी बंकर के निर्माण का मामला भी सामने आया जिसके बाद बीएसएफ के कड़ी आपत्ति जताकर बीजीबी को निर्माण कार्य रोकने के लिए मजबूर कर दिया।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार