‘अग्निपथ योजना’ में अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाए जाने से उम्मीदवारों को होगा फायदा: नितिन गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि रक्षा सेवाओं में भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ योजना’ में शामिल होने की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले से बड़ी संख्या में उन युवाओं को फायदा होगा, जो उम्र के इस दायरे से बाहर हो गए थे। गडकरी ने एक ट्वीट में कहा कि युवाओं का सशक्तीकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शीर्ष प्राथमिकता है, खासकर कोविड-19 महामारी के बाद। उन्होंने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना में उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 21 साल से 23 साल किए जाने के फैसले से सेना में भर्ती के इच्छुक उन युवाओं को फायदा होगा जो पहले उम्र सीमा के दायरे से बाहर हो गए थे।

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत

Air Force Day पर बोले PM Narendra Modi, डेटा और ड्रोन से दुश्मनों को हराने में सक्षम वायु सेना

नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो... निधन से कुछ दिन पहले गणपति पूजा करते आए थे नजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! नाम फाउंडेशन से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि