यूरोपीय संघ की स्वास्थ्य आयुक्त ने मंकीपॉक्स से निपटने के वास्ते कार्रवाई तेज करने का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2022

ब्रसेल्स| स्वास्थ्य के लिए यूरोपीय संघ की आयुक्त ने क्षेत्र की सरकारों से मंकीपॉक्स से निपटने के लिए अपनी कार्रवाई को तेज करने का बुधवार को आग्रह किया।

उन्होंने पत्र में कहा है, ‘‘यह आत्मसंतुष्टि का समय नहीं है और हमें इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखना होगा।’’ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले सप्ताह मंकीपॉक्स के प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।

स्टेला ने कहा कि इस स्तर पर क्षेत्र की प्राथमिकताओं में मामलों की पहचान करना और संक्रमण के प्रसार को रोकना शामिल होना चाहिए।

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र के अनुसार, मई के बाद से 74 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। अब तक, केवल अफ्रीका में मंकीपॉक्स से होने वाली मौतों की सूचना मिली है।

प्रमुख खबरें

Thiruvananthapuram में सहपाठियों की फोटो से छेड़छाड़ करने पर 10वीं के छात्र पर केस दर्ज

Torrent Power की कर्जत परियोजना Bhimashankar Sanctuary से 16 किमी दूर, कंपनी ने दी सफाई

UP Voter List: विशेष अभियान में 5.59 लाख से अधिक नए पंजीकरण आवेदन मिले

Chaibasa में डायन बताकर आदिवासी महिला की गला घोंटकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार