MP के किसानों की बढ़ी समस्या, बैंक लोन नहीं चुनाके पर कुर्की की दी चेतावनी

By सुयश भट्ट | Dec 21, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के किसानों की समस्या अब बढ़ने वाली है। बैंकों से लोन लेकर पेट पालने वाले किसानों को एक झटका लगा है। बैंक ने उन्हें वसूली के नोटिस थमाए हैं। और इसके साथ ही बैंक से लिया गया लोन नहीं चुकाने पर कुर्की की चेतावनी दी है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार की ऋण माफ़ी योजना के भरोसे बैठे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबलपुर में जिला सहकारी बैंक ने ऐसे 17 हजार किसानों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस थमाया है। जो कि शासन से कृषि ऋण लेकर उसे चुका नहीं रहे हैं।

जानकारी मिली है कि खेती के लिए किसानों के द्वारा लिए गए लोन को चुकाने की अधिकतम समय सीमा 1 साल की होती है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कृषि संबंधी कार्यो के लिए ब्याज मुक्त कर देता है। लेकिन समय सीमा के खत्म होते ही किसानों पर लोन ली गई रकम का ब्याज लगाना शुरू हो जाता है। 

देखा जाता है कि फसल बेचने के बाद किसान ऋण चुका देता है पर जबलपुर में 17 हजार ऐसे किसान सामने आए हैं जिन्होंने समय पर लोन का पैसा जमा नहीं किया। और इसके चलते बैंक अब ऐसे किसानों को चिन्हित कर डिफाल्टर घोषित कर रहा है। और साथ ही साथ इनसे बकाया राशि वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि किसानों द्वारा बैंक से ली गई राशि को नहीं चुकाने के पीछे एक बड़ा कारण है प्रदेश शासन की “ऋण माफी योजना”। इस योजना से अधिकतर किसानों को उम्मीद थी कि उनका ऋण माफ हो जाएगा। लेकिन प्रदेश सरकार के बदलते ही योजना भी बदल गई। ऐसे में कई किसान इससे वंचित रह गए है।

प्रमुख खबरें

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल