विदेश में भारतीय छात्रों की मौत के बढ़ते मामले सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय: S. Jaishankar

By Prabhasakshi News Desk | Apr 15, 2024

बेंगलुरु । अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हिंसक हमलों में वृद्धि के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि ऐसे मामले जुड़े हुए नहीं हैं लेकिन निश्चित रूप से सरकार के लिए एक बड़ी चिंता का विषय हैं। हमलों में कई भारतीय छात्रों की जान भी गई है। उनके अनुसार, कुछ छात्रों की हत्या व्यक्तिगत कारणों से की गई, जबकि अन्य दुर्घटना के शिकार हुए। 

उन्होंने कहा कि दूतावासों को निर्देश दिया गया है कि वे छात्रों के साथ संपर्क में रहें और उनके साथ बातचीत करें, ताकि उन्हें विशेष रूप से शहरों के खतरनाक इलाकों से बचने के बारे में चेतावनी दी जा सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में 11 लाख से 12 लाख भारतीय छात्र रहते हैं। जयशंकर ने कहा, “छात्रों का कल्याण बहुत महत्वपूर्ण है। जैसा कि मैंने कहा, बाहर जाने वाले हर भारतीय को मोदी की गारंटी है। छात्र कल्याण हमारे लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट