जम्मू में ऑनलाइन काउंसलिंग की पहल शुरू, कोरोना से लोगों में बढ़ता जा रहा मानसिक तनाव

By अनुराग गुप्ता | Feb 05, 2022

जम्मू। जम्मू-कश्मीर समेत देश का हर एक राज्य कोरोना संक्रमण से प्रभावित है। ऐसे में जैसे-जैसे कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं लोगों में मानसिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है। जम्मू के सरकारी मनोरोग अस्पताल के डॉक्टर राकेश बनल ने बताया कि छात्र, बेरोजगार और युवा कोरोना संक्रमण की वजह से तनाव में हैं क्योंकि शिक्षा और नौकरियां तालाबंदी से प्रभावित हैं। 

उन्होंने कहा कि हमने यहां सभी के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की पहल की है। हम इस अस्पताल में आने के लिए जम्मू के विभिन्न हिस्सों से छात्रों और बेरोजगार युवाओं की भारी भीड़ देख रहे हैं क्योंकि वे अवसाद से पीड़ित हैं। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय बजट से नाखुश दिखे जम्मू के व्यापारी, सरकार से कर रहे थे राहत की उम्मीद 

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,429 नए मामले दर्ज

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 1,429 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,43,891 हो गई, जबकि संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 4,702 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जम्मू क्षेत्र से 607 जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 822 नए मामले सामने आए। श्रीनगर जिले में सर्वाधिक 266 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि जम्मू जिले में 228 नए मामले सामने आए। केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 24,080 हो गई है।

प्रमुख खबरें

TMC सांसद Koel Mallick ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद भाजपा में जाने की अटकलें तेज

आमरण अनशन और कानून: जब आंदोलनकारी की जान पर आ जाए खतरा, तो कब और कैसे हस्तक्षेप कर सकती है सरकार?

Vanakkam Poorvottar: अचानक Siliguri Corridor पहुँचे Army Chief General Dhiraj Seth, Chicken Neck पर भारत कर रहा बड़ी तैयारी

Kolkata ISKCON Rath Yatra: शुभेंदु अधिकारी ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने की झाड़ू से साफ किया रथ का मार्ग