Bangladesh में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा, केंद्र की चुप्पी पर उठे सवाल, कड़ा संदेश जरूरी

By अंकित सिंह | Dec 31, 2025

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज कुमार झा ने बुधवार को बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हालिया हिंसा पर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक स्पष्ट संदेश देना जरूरी है। एएनआई से बात करते हुए मनोज कुमार झा ने कहा कि इस मामले पर बोलने वाले लोग चुप हैं। हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और हमने हमेशा सत्ता का सुचारू और शांतिपूर्ण हस्तांतरण देखा है। हमने इस देश (बांग्लादेश) के निर्माण में अपना योगदान दिया है। हमें यह समझने की जरूरत है कि ऐसा क्यों हो रहा है। एक स्पष्ट संदेश देना जरूरी है, जो नहीं दिया जा रहा है।

एक हिंदू कपड़ा कारखाने के सुरक्षा गार्ड, बाजेंद्र बिस्वास (42), की ड्यूटी के दौरान कारखाने के अंदर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके एक सहकर्मी ने सरकारी बंदूक से गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि आरोपी नोमान मिया (29) उसी कारखाने में अंसार का सदस्य भी था। राव ने कहा कि ऐसी घटनाएं अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता को दर्शाती हैं। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Khaleda Zia Funeral | खालिदा जिया का अंतिम संस्कार आज, पति के बगल में पत्नी को दफनाया जाएगा, एस जयशंकर भी होंगे शामिल | All About News

भारत ने बांग्लादेश में हिंदू, ईसाई और बौद्ध सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की बार-बार हो रही घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। सरकार ने कहा कि वह पड़ोसी देश में स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ जारी शत्रुता से भारत सरकार चिंतित है।

प्रमुख खबरें

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार

Bihar के किसानों के लिए New Era! 305 गोदाम और 400 थ्रेसिंग फ्लोर से बढ़ेगी Income

Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

भारत ने ट्रक पर लादी क्रूज मिसाइल, बटन दबाते ही जो हुआ...