IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से दी मात, बुमराह-अर्शदीप के सामने अफगान बल्लेबाज पस्त

By Kusum | Jun 20, 2024

बारबडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-8 चरण का पहला मुकाबला खेला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 181 रन बनाए। जिसके जवाब में अफगानिस्तान 20 ओवर में 134 रनों पर ही सिमट गई।

वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान के बल्लेबाज ढेर हो गए। जिसके बाद भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। भारत ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया। वहीं अब भारत का अगला मुकाबला 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ है। 

अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमरजई ने 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अपगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में भी दमदार प्रदर्शन किया और स्कोर का बचाव करने में सफलता हासिल की। 

 

अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी और कप्तान राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में रखा। हालांकि, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक ने पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी कर टीम को मुसीबत से निकला। 

सूर्यकुमार 28 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा भारतीय उपकप्तान हार्दिक ने 24 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 32 रन बनाए। अंत में अक्षर पटेल ने कुछ अच्छे शॉट खेले जिसकी मदद से भारत 180 रनों का आंकड़ा बनाने में कामयाब रहा।

प्रमुख खबरें

नई सरकार बनाने के लिए मिला न्योता, क्या Benjamin Netanyahu का खेल बिगाड़ पाएंगे Gadi Eisenkot?

Ayodhya में बोले CM Yogi Adityanath, अब राम भक्तों पर गोली और लाठी नहीं चलेगी

PM Modi रविवार को Chhattisgarh के बस्तर में सुरक्षाबलों संग मनाएंगे Diwali

हमारी नन्ही यूनिकॉर्न 4 साल की हो गई... Raha Kapoor के चौथे बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें आईं सामने