भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराया, अब इंग्लैंड से होगी सेमीफाइनल की जंग

By Kusum | Jun 25, 2024

 टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का बदला ऑस्ट्रेलिया से ले लिया है। भारतीय टीम ग्रुप 1 में विजयी रहकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब उसका मुकाबला 27 जून इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल के लिए होगा। 

जहां रोहित ने 41 गेंदों पर 92 रन की तूफानी पारी खेली, तो सूर्यकुमार यादव ने 31 और शिवम दुबे ने 28 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 27 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क औऱ मार्कस स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड ने 43 गेंद पर 76 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप फाइनल 2023 में शतक लगाकर भारत का सपना तोड़ा था। वह इस बार वैसा कमाल दिखाने में नाकामयाब रहे हैं। वहीं कप्तान मिचेल मार्श ने 28 गेंद पर 37 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले, जसप्रीत बुमराह ने हेड का सबसे बड़ा झटका। 

प्रमुख खबरें

Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch

एशियाई खेलों में दो पदक जीतने के बाद भी Abhay Singh स्वर्ण न मिलने से नाखुश

इजरायली पीएम Benjamin Netanyahu ने पायलट Smit Machchhar को बताया ‘हीरो’, स्वतंत्रता दिवस समारोह में बुलाया

Asian Games पदक विजेता भारतीय मुक्केबाजों का दिल्ली हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत हुआ