IND vs AUS World Cup final 2023: ऑस्ट्रेलियाई पीएम Anthony Albanese आ सकते है भारत! भेजा गया न्योता

By अंकित सिंह | Nov 17, 2023

ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व कप फाइनल के लिए आमंत्रित किया गया है। फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया 20 साल बाद वनडे विश्व कप फाइनल में एक-दूसरे के सामने होंगे। आखिरी बार दोनों टीमें 2003 में भिड़ी थीं। इस मैच के दौरान भारतीय टीम का नेतृत्व सौरव गांगुली और ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व रिकी पोंटिंग ने किया था। जानकारी के मुताबिक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी खिताबी मुकाबले में भाग लेंगे, और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। प्रमुख अल्बानियाई गायक दुआ लीपा, संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती और पार्श्व गायक आदित्य गढ़वी फाइनल के दिन प्रस्तुति देंगे।

इसे भी पढ़ें: SA vs AUS Semifianl: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के नाम दर्ज हुआ पावरप्ले में शर्मनाक रिकॉर्ड

मेन इन ब्लू और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले से पहले दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित विश्व कप के पांचवें मैच में भिड़ चुकी हैं। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया और केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वनडे वर्ल्ड कप मुकाबलों में भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 13 बार आमने-सामने हो चुके हैं। इनमें से जहां ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैच जीते, वहीं भारत 5 मुकाबलों में विजयी रहा। जीते गए 5 मैचों में से टीम इंडिया ने तीन मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए और दो मैच पहले स्कोर का पीछा करते हुए जीते। ऑस्ट्रेलिया के मामले में, उन्होंने 8 में से 7 मैच पहले रन लगाकर जीते हैं और केवल एक मैच पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता है।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा