100 किलो और 65 किलो वाले खिलाड़ी में फर्क... खिलाड़ियों के Six लगाने पर ये क्या बोल गए बांग्लादेशी कोच

By Kusum | Oct 12, 2024

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है। जहां भारत ने लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं दोनों टीमों के बल्लेबाजों के बीच सबसे बड़ा अंतर छक्के लगाने की क्षमता रही है। जहां भारतीय बल्लेबाजों ने दो मैचों में 22 छक्के लगाए हैं तो बांग्लादेशी बल्लेबाज सिर्फ 8 ही छक्के लगा पाए हैं। टीम इंडिया की तरफ से नीतीश कुमार रेड्डी ने अकेले 8 छक्के लगाए हैं। वहीं इसे लेकर बांग्लादेशी सहायक कोच निक पोथास से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए नस्ल जिम्मेदार है। 

आईपीएल पर क्या बोले निक पोथास

पोथास ने भारतीय बल्लेबाजों की पावर-हिटिंग क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि, आपको आईपीएल को भी देखना चाहिए। ये दुनिया की सबसे अच्छा टूर्नामेंट है जिसमें टॉप लेवल वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय मंच के लिए तैयार करता है। भारत के छक्के मारने की तुलना हमारे साथ करना वैसा ही है जैसे वेस्टइंडीज ने हमारे मुकाबले कितने छक्के लगाए हैं।

प्रमुख खबरें

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह

Punjab में सरकार बनते ही छह महीने में नशा माफिया का नेटवर्क खत्म करेगी BJP: Shivraj

Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Mumbai में JPMorgan CEO Jamie Dimon से की मुलाकात