IND vs BAN: विराट कोहली का विकेट झटकते हुए खुशी से झूम उठे बांग्लादेशी खिलाड़ी, देखें- Video

By Kusum | Jun 22, 2024

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सुपर-8 का मुकाबला खेला जा रहा है। एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत न टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी की। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन पहले रोहित शर्मा 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं विराट कोहली एक छोर पर टिके रहे, हालांकि बांग्लादेश के तेज गेदंबाज तनजीम ने उन्हें आउट कर दिया। जिसके बाद तनजीम का जश्न काफी वायरल हो रहा है। 

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर भारतीय फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पंड्या के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीत पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई। रोहित ने 23 जबकि कोहली ने 37 रन बनाए। जबकि पंत ने 36 रन, सूर्यकुमार यादव ने 6 रन, शिवम दुबे ने 34 रन और हार्दिक पंड्या ने 50 रन खेली। 

प्रमुख खबरें

US Open 2024: चोट के बावजूद कोर्ट पर उतरे Yuki Bhambri, पहले दौर में हार के बाद Asian Games पर है नजर

Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

Amit Shah बोले, 2029 तक भारत को Drug Free बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार

दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा