IND vs BAN: फिर लेग स्पिन के आगे कमजोर पड़े विराट कोहली, पिछली 6 पारियों में 5वीं बार बने शिकार

By Kusum | Feb 20, 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। वह 38 गेंदों में 22 रन देकर बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इस दौरान वह अपनी पारी के दौरान संघर्ष करते हुए दिखे। सबसे बड़ी परेशानी की बात ये है कि वह एक बार फिर लेग स्पिन पर आउट हुए। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में आदिल रशीद ने उन्हें तंग किया था तो दुबई में बांग्लादेश के लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने उन्हें आउट किया। 

इस तरह कोहली 2024 से 5 बार लेग स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए हैं। इन 5 पारियों में 51 गेंद पर 6.20 के औसत और 60.78 के स्ट्राइक रेट से 31 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कोहली की विकेट की बात करें तो रिशाद ने ऑफ स्टंप से बाहर लेंथ बॉल की। कोहली बैकफुट पर कट करने गए और गेंद को नीचे नहीं रख पाए। बैकवर्ड पॉइंट पर सौम्य सरकार ने आसान कैच लपका। 

प्रमुख खबरें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार