IND vs ENG 1st Test: 5वें दिन पर बारिश का साया, भारत-इंग्लैंड लीड्स टेस्ट की मौसम रिपोर्ट

By Kusum | Jun 24, 2025

लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले का आज यानी 24 जून को पांचवां दिन है। लेकिन पांचवें दिन की शुरूआत से पहले ही भारत-इंग्लैंड के लिए बुरी खबर है कि लीड्स का मौसम खराब है और मैच में बारिश बाधा बन सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वह ड्राइविंग सीट पर है। लीड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले के आखिरी दिन मंगलवार को इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रन बनाने हैं। भारत ने उसे 371 रन का लक्ष्य दिया है। 

फिलहाल, शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम अगले हफ्ते एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले जीत के साथ अपने नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल की शुरुआत करना चाहेगी। इस बीच, मेजबान इंग्लैंड की निगाहें इतिहास में अपने सबसे बड़े रन चेज करने पर है। इससे पहले केवल एक बार ही टेस्ट के अंतिम दिन 350 रन बनाकर मैच जीता गया। 77 साल पहले डॉन ब्रैडमैन की अजये टीम ने 1948 की एशेज में जीत हासिल की थी। ये मैच भी संयोग से लीड्स में ही हुआ था।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत