IND vs ENG: तीसरे वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच और मौसम का मिजाज

By Kusum | Feb 11, 2025

बुधवार, 12 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। वहीं भारतीय समयानुसार मुकाबला दोपहर 1.30 से खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। लिहाजा, भारतीय टीम तीसरे वनडे में अंग्रेजों का सूपड़ा साफ करने के लिए इरादे से मैदान पर उतरेगी। जबकि जोस बटलर की टीम तीसरा वनडे जीतकर अपनी साख बचाना चाहेगी। 

भारत ने सीरीज के पहले दोनों मैचों में जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड को आसानी से हराया। हालांकि, इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में बड़ा स्कोर बनाया, लेकिन भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के शतक की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे हैं। लिहाजा, भारतीय टीम को हराना अंग्रेजों के लिए आसान नहीं होगा। इस तरह तीसरे वनडे में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 


भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य