IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में Rishabh Pant नहीं खेलेंगे, तमिलनाडु के इस खिलाड़ी को मिला मौका

By Kusum | Jul 28, 2025

ओवल टेस्ट से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। जिसकी पुष्टी खुद बीसीसीआई ने की है। वहीं पंत की जगह तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन को पांचवें टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में कहा कि, ऋषभ पंत को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दौरान दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिस कारण वो सीरीज के पांचवें मैच से बाहर हो गए हैं। बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर नाए रखेगी और टीम ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। मेन्स सेलेक्शन पैनल ने पंत के स्थान पर नारायण जगदीशन को पांचवें टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया है। ये मैच 31 जुलाई, 2025 से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है