IND vs ENG: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने जड़ा सीरीज का तीसरा शतक, कई बड़े रिकॉर्ड्स पर किया कब्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2021

लीड्स। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ गुरूवार को यहां तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन चाय तक पहली पारी में तीन विकेट पर 298 रन बनाकर अपनी बढ़त 220 रन की कर ली। चाय के ब्रेक तक कप्तान जो रूट 80 रन बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे हैं। डेविड मलान (70 रन) के आउट होते ही ब्रेक कर लिया गया जिन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया। भारत की पहली पारी 78 रन पर सिमट गयी थी।

इसे भी पढ़ें: Tokyo Paralympics 2020: भाविनाबेन टेबल टेनिस के नॉकआउट दौर में पहुंची, सोनलबेन हुई बाहर

तीन साल में अपना पहला टेस्ट खेल रहे डेविड मलान अच्छी लय को जारी रखते हुए क्रीज पर जम गये थे। पर सिराज की फुल लेंथ गेंद मलान के बल्ले का किनारा चूमती हुई विकेटकीपर के हाथों में चली गयी जिस पर कैच की अपील को अंपायर ने ठुकरा दिया। पर गेंदबाज के कहने पर कप्तान विराट कोहली ने रिव्यू लिया और भारत को तीसरा विकेट मिल गया। उन्होंने 70 रन (11 चौके) बनाये। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 139 रन की भागीदारी के दौरान दर्शकों के लिये कई दर्शनीय शॉट खेले। कप्तान से प्रेरणा लेते हुए मलान ने भी अपना अर्धशतक पूरा करने के लिये तेजी से रन बनाये जिसमें उन्होंने शमी की गेंद पर थर्ड मैन पर और प्वाइंट की ओर लगातार दो चौके जमाये। फिर एक रन लेकर सातवां अर्धशतक पूरा किया और दोनों के बीच 100 रन की साझेदारी भी पूरी हुई।

इसे भी पढ़ें: बीमारी के कारण पैरालंपिक की एक स्पर्धा में हिस्सा नहीं ले पाएंगो तैराक जाधव: अधिकारी 

इस तरह मई 2005 के बाद इंग्लैंड के शीर्ष चार बल्लेबाजों ने घरेलू मैदान पर 50 से अधिक रन जोड़े। भारत ने लंच तक दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया था लेकिन इंग्लैंड पर दबाव बनाने के लिये इतना काफी नहीं था। इंग्लैंड ने बिना विकेट गंवाये 120 रन से आगे खेलना शुरू किया और सुबह के सत्र में 62 रन जोड़े जिससे लंच तक पहली पारी में उसका स्कोर दो विकेट पर 182 रन हो गया। भारतीय टीम पहली पारी में 78 रन पर सिमट गयी थी। मोहम्मद शमी भारत के चारों तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा खतरनाक दिखे, बाकी अन्य को लगातार दूसरे दिन सीम या स्विंग मूवमेंट का फायदा नहीं मिला। शमी ने ‘राउंड द विकेट’ गेंदबाजी करते हुए खेल के पहले घंटे में रोरी बर्न्स (61 रन, छह चौके, एक छक्का) को बोल्ड किया।

शमी की शानदार गेंद पर बर्न्स ने कवर ड्राइव खेलने का प्रयास किया, पर यह दनदनाते हुए उनके ऑफ स्टंप उखाड़ गयी। इस तरह बर्न्स और हसीब हमीद के बीच पहले विकेट की 135 रन की भागीदारी का अंत हुआ। भारत को दूसरा विकेट रविंद्र जडेजा ने दिलाया जिन्होंने दिन के अपने पहले ही ओवर में हमीद (195 गेंद में 68 रन, 12 चौके) को बोल्ड किया। बायें हाथ के स्पिनर ने अपनी खूबसूरत गेंद पर क्रीज पर जमे हुए हमीद का बड़ा विकेट झटका और यह जडेजा का श्रृंखला में पहला विकेट भी था।

इन झटकों के बावजूद भारत को मैच में वापसी के लिये कुछ विशेष करने का प्रयास करना होगा। भारत के लिये सुबह के सत्र में इशांत शर्मा ने गेंदबाजी शुरू की, हालांकि वह पिच पर सही लाइन एवं लेंथ हासिल करने में जूझते दिखे। भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण स्विंग के बजाय सीम पर ज्यादा निर्भर करता है लेकिन वे पिच से ज्यादा मूवमेंट हासिल नहीं कर सके।

प्रमुख खबरें

Exit Polls 2026 | पश्चिम बंगाल में कमल की आहट, दक्षिण में विजय का धमाका और केरल में बदलाव के संकेत

Narsimha Jayanti 2026: भक्त प्रह्लाद के लिए Lord Vishnu ने लिया था यह अवतार, जानें पूजा विधि और महत्व

उधारी का NATO और खाली कटोरा, अमेरिका-ईरान संघर्ष की तपिश Pakistan को खा रही हैं, आयात बिल ने बढ़ाई Shehbaz Sharif की चिंता

US Iran War | ठूंस-ठूंसकर भरे सूअर की तरह दम घुट रहा है, Donald Trump ने परमाणु समझौते तक ईरान की नाकेबंदी जारी रखने की धमकी दी