IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 4 पेसर्स को मिला मौका

By Kusum | Jan 21, 2025

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज बुधवार 22 जनवरी से होने जा रहा है। इस सीरीज में कुल 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। इसका पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस प्लेइंग इलेवन में इंग्लिश टीम ने 4 तेज गेंदबाजों को मौका दिया है।

फिल साल्ट विकेटकीपिंग के अलावा बेन डकेट के साथ की शुरुआत करेंगे। वहीं कप्तान जोस बटलर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। गस एटकिन्सन और जेमी ओवरटन के अलावा तेज गेदंबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। लियाम लिविंगस्टोन के रुप में धाकड़ ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैबेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, गस एटकिन्सन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

प्रमुख खबरें

Gujarat Schools Entry Rules: बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, लिखित अनुमति अनिवार्य

Poland PM Donald Tusk पहुंचे नई दिल्ली, PM Modi संग करेंगे रणनीतिक वार्ता

शहरी विकास भविष्य की जरूरतों के अनुरूप हो, Vishnu Deo Sai ने दिए निर्देश

Baba Siddique Murder Case: Anmol Bishnoi की कस्टडी पर Mumbai Court ने मांगी रिपोर्ट