IND vs ENG: ओवल में जोफ्रा आर्चर की जगह इस खिलाड़ी को मिले मौका, इस दिग्गज ने दी इंग्लैंड टीम को चेतावनी

By Kusum | Jul 29, 2025

भारत और इंग्लैंड के बीच 31 जुलाई से लंदन के ओवल में पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले दोनों टीमों की टेंशन खिलाड़ियों की फिटनेस ने बढ़ा रखी है। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने जोफ्रा आर्चर को लेकर जो बयान दिया है उसने चर्चा को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने स्काई स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि, हम आर्चर को 4 साल तक मिल नहीं कर सकते, फिर वापसी करवाएं और तुरंत उन्हें थका दें जिससे वह फिर 4 साल के लिए बाहर हो जाएं। जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर कौन-कौन खिलाड़ी उनका विकल्प हो सकते हैं इसे लेकर ब्रॉड ने आर्चर के विक्लप के तौर पर दो नाम सुझाए हैं। 

स्टुअर्ट ब्रॉड ने जोफ्रा आर्चर के संभावित रिप्लेसमेंट के बारे में कहा कि, जोश टंग ने सीरीज की शुरुआत की। मुझे पता है कि उन्होंने मुख्य रूप से निचले क्रम के बल्लेबाजों आउट किया था, लेकिन वह आपके पास संभवत: जोफ्रा आर्चर के लिए एक स्वाभाविक रिप्लेसमेंट है। स्टुअर्ट ब्रॉड ने ये भी कहा कि ब्राइडन कार्स की जगह गस एटकिंसन को इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए। ब्रॉड ने कहा कि, मुझे लगता है कि गस एटकिंसन को खेलना ही होगा। मुझे पता है कि उन पर कोई वर्कलोड नहीं है। हमें उन्हें देखना होगा। 

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका