IND vs NZ: WTC फाइनल में बारिश बनी विलेन, नहीं हो पाएगा पहले सत्र का खेल

By अंकित सिंह | Jun 18, 2021

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल आज साउथेंप्टन में शुरू हो रहा है। भारतीय समय अनुसार मैच की शुरुआत 3:30 बजे से होनी थी। लेकिन लगता है कि मैच में बारिश विलेन बन जाएगी। लगातार हो रही बारिश की वजह से पहले सत्र का खेल नहीं हो पाएगा।

करोड़ों प्रशंसको की अपेक्षाओं के साथ भारतीय टीम पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड टीम के सामने उतरेगी तो टेस्ट क्रिकेट की बादशाहत के साथ इतिहास में नाम दर्ज कराने को आतुर विराट कोहली की ‘आक्रामकता’ का सामना केन विलियमसन की ‘कूल कप्तानी’ से होगा। क्रिकेटरों के लिये सर्वोपरि माने जाने के बावजूद पांच दिनी क्रिकेट को 144 साल के गौरवशाली इतिहास के बाद दर्शकों का ध्यान खींचने के लिये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप शुरू करनी पड़ी। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते