By Kusum | Dec 27, 2023
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वहीं सेंचुरियन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए जिसके बाद अब मेजबान टीम बल्लेबाजी कर रही है। वहीं इस दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाज विराट कोहली को उनके नन्हें फैन के साथ देखा गया। कोहली ने अपने फैन को आरसीबी की जर्सी भी गिफ्ट की।
दरअसल, विराट कोहली और उनके नन्हें फैन की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली को अपने फैन को आरसीबी की जर्सी गिफ्ट देते हुए देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने जर्सी पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया है और नन्हें फैन के साथ फोटो भी क्लिक की। इससे पहले भी कई बार विराट ने अपने फैन्स के साथ मुलाकात की है। यही कारण है कि उनके फैंस की संख्या दुनिया भर में बहुत बड़ी मात्रा में है।