साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम में हुई इस शख्स की एंट्री

By अनुराग गुप्ता | Jun 07, 2022

नयी दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। सीरीज की शुरुआत 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से होगी। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम में एक अहम व्यक्ति की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति टीम के साथ जुड़ चुका है। 

कौन हैं नितिन पटेल ?

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य फिजियो नितिन पटेल को एनसीए में खेल विज्ञान और खेल चिकित्सा के प्रमुख के रूप में शामिल किया गया है और उन्होंने पदभार भी संभाल लिया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम में फिजियो के तौर पर कमलेश जैन की एंट्री हुई। जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ दिखाई दिए थे। 

इसे भी पढ़ें: SA के खिलाफ मुकाबले के लिए प्रैक्टिस में जुटी टीम इंडिया, सबसे बड़ा सवाल- राहुल के साथ कौन करेगा ओपनिंग 

नितिन पटेल की बात की जाए तो भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य फिजियो के तौर पर उन्होंने अगस्त 2019 में पदभार संभाला था लेकिन अब नितिन पटेल एनसीए जा चुके हैं। ऐसे में कमलेश जैन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा