IND vs SL: Abhishek Sharma ने मचाई तबाही, मोहम्मद रिजवान का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बनें

By Kusum | Sep 26, 2025

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ अपने बल्ले से तबाही मचा दी। इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एशिया कप के टी20 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर4 मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतक लगाया। अभिषेक ने जारी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी फिफ्टी लगाई है। स्टार क्रिकेटर एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 

 

एशिया कप 2025 सुपर4 के आखिरी मुकाबले में अभिषेक ने श्रीलंका के खिलाफ 31 गेंदों में 61 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के जड़े। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान का टी20 एशिया कप में बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। 


अभिषेक ने 6 पारियों में 309 रन बनाए हैं। उनके पास एक मैच बचा है और इसमें वह अपने रिकॉर्ड को और मजबूत कर सकते हैं। रिजवान ने 2022 में टी20 एशिया कप में 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। वहीं भारत के पूर्व बल्लेबाज विराट कोहली ने 2022 में 5 पारियों में 276 रन ठोके थे। 

प्रमुख खबरें

Arunachal Pradesh में पंचायत और नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

Pakistan से आए बाप-बेटे ने ऑस्ट्रेलिया को दहलाया, भड़के नेतन्याहू, कर दिया बड़ा ऐलान?

DRI ने Red Sandalwood की 15 मीट्रिक टन लकड़ी जब्त की, चार गिरफ्तार

Prabhasakshi NewsRoom: Bondi Beach Terror Attack को लेकर आपस में भिड़े Australia और Israel के PM