वर्ल्ड कप 2023 में भारत की लगातार सातवीं जीत, श्रीलंका को हराकर टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री

By Kusum | Nov 02, 2023

गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले में भारतीय टीम की शानदार जीत हुई है। इस दौरान भारत ने श्रीलंका को 302 रनों के बड़े अंतर से परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अजेय बढ़त के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ भारतीय टीम टॉप पर काबिज हो गई है। जबकि रनों  के लिहाज से वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली टीम बन गई है। 

वहीं श्रीलंका की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका टीम को पहला झटका दिया। इस दौरान पाथुम निसांका पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने धमाकेदार अंदाज में गेदंबाजी करते हुए पहली ही गेंद पर दिमुथ करुणारत्ने को एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सदीरा समरविक्रमा कैच आउट हुए। सिराज ने इन दोनों ही बल्लेबाजों को डक आउट किया। चौथे ओवर में सिराज ने पहली ही गेंद पर कुसल मेंडिस को क्लीन बोल्ड कर श्रीलंका को चौथा झटका दिया। कप्तान मेंडिस एक रन ही बना सके। इसके साथ ही सिराज ने कहर बरपाया और लगातार चार विकेट चटका दिए। 

जबकि टॉस गंवा कर भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। इस दौरान शुबमन गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) अपने शतक से चूक गए। वहीं श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका ने 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 10 ओवर में 80 रन देकर 5 विकेट चटकाए। 

हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर मदुशंका ने भारत को रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका दिया। कप्तान रोहित महज 4 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद शुबमन गिल और विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 189 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। लेकिन 30वें ओवर में गिल के आउट होने के बाद ये पार्टनरशिप खत्म हो गई। उसके बाद भारत ने तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गंवाया। कोहली को मदुशंका ने 32वें ओवर में पवेलियन भेजा। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. राहुल ने 19 गेंदों में 21 रन बनाए। राहुल को दुष्मंथा चमीरा ने 40वें ओवर में हेमंथा को लपकवाया।

सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 9 गेंदों में 12 रन बाए। सूर्या को मदुशंका ने 42वें ओवर में आउट किया। फिर अय्यर और रविंद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़े लेकिन अय्यर 56 गेंदों में 82 रन की अहम पारी खेलकर मदुशंका के शिकार बन गए। फिर अय्यर के बाद शमी जडेजा का साथ देने आए लेकिन वो भी महज 2 रन बनाकर रनआउट हो गए। फिर भारत का आखिरी विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में आउट हुए। जडेजा ने 24 गेंदों में 35 रन की अहम पारी खेली।

प्रमुख खबरें

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला सिंह अवमानना ​​के दोषी, दिल्ली उच्च न्यायालय सुनाएगा फैसला

Bollywood Wrap Up | भूत बंगला में लक्ष्मी की बारिश! इमरान हाशमी की अवारापन 2 ने सनी देओल की लाहौर 1947 को दी चुनौती

क्या अब अल्कोहल पर चलेंगी भारतीय कारें? पेट्रोल में 85% इथेनॉल मिलाने के लिए जल्द आएंगे नियम

Fly91 की Hyderabad to Hubballi Flight दो घंटे तक हवा में अटकी, रोते हुए यात्री बोले, भगवान हमें बचा लो