IND vs WI: KL Rahul ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पूरे किए 2000 रन, बने सातवें भारतीय खिलाड़ी

By Kusum | Oct 10, 2025

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 हजार रन पूरे करने वाले 28वें बल्लेबाज बन गए हैं। केएल राहुल दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट चैंपियनशिप में 2000 रन बनाने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी दो हजार रन पूरा कर चुके हैं। 

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 40 मैचों में 2761 रन बनाए हैं। शुभमन गिल के पास पंत और रोहित को पीछे छोड़ने का मौका है। शुभमन गिल 71 पारियों में 2712 रन बना चुके हैं। विराट कोहली ने 46 टेस्ट में 2617 रन बनाए हैं। गिल के नाम 9 शतक है। कोहली ने डब्ल्यूटीसी में 5 शतक जड़े हैं। 

राहुल ने पहली पारी में 38 रन बनाए। उन्होंने वारिकन की गेंद पर स्टंप आउट होने से पहले पिछले ओवर में स्पिनर खैरी पियरे को डीप मिडविकेट पर छक्का लगाया था। वह वारिकन की गेंद की लेंथ का सही अनुमान नहीं लगा पाए और विकेटकीपर टेविन इमलाच ने उन्हें स्टंप आउट करने में कोई गलती नहीं की। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिख रही पिच पर शानदार फॉर्म में चल रहे राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद थी। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood Updates: बाढ़ में अभी भी 320 भारतीय लापता,, 400 चीनी सीमा की तरफ सुरक्षित, बोले MEA प्रवक्ता

Sonia Gandhi की आत्मकथा पर विवाद: Congress ने Penguin India पर दबाव का आरोप लगाया

नेपाल में Barrier Lake टूटने से बढ़ा भारी खतरा, S Jaishankar ने Flood Relief कार्यों का लिया जायजा

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती दिखीं Afsana Khan, तस्वीरें वायरल होते ही मचा बवाल