IND vs WI 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, सहायक कोच रेयान ने किया साफ

By Kusum | Oct 09, 2025

10 अक्तूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के मुताबिक इस मैच की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से होगी। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच को जीतकर भारत 1-0 से आगे है और उसकी कोशिश दूसरे टेस्ट को जीतकर WTC अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी।  

रेयान ने साफ कर दिया कि दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने संयोजन में किसी तरह का बदलाव की संभावना नहीं रखते। अब हमारा मकसद भारत के लिए एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर तैयार करना है और जब हम विदेशी दौरों पर जाते हैं तो हम चाहते हैं कि हमारे पास इस तरह का खिलाड़ी हो। हमने पिचले हफ्ते नितीश पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया था इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें एक और मौका देने और टीम के संतुलन को बदले बिना खेलने का अच्छा मौका है। हमें लगता है कि वो एक शानदार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं।

प्रमुख खबरें

सत्ता के नशे में CM Bhagwant Mann? Video विवाद को लेकर BJP-Congress ने माँगा Resignation

ICC Ranking Update: Joe Root टॉप Test बल्लेबाज, Jasprit Bumrah और Matt Henry ने साझा किया शीर्ष स्थान!

Jaipur Girls Trip Alert! मॉनसून में सहेलियों संग करें राजस्थान की इन शानदार जगहों का Road Trip

मर्दों की सोच साफ करने के चक्कर में Dettol ने खुद फैलाया ऐसा रायता, भड़क गए चीनी