IND vs ZIM SCHEDULE: टीम इंडिया करेगी जिंबाब्वे का दौरा, सीरीज के कार्यक्रम का हुआ ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये जिम्बाब्वे का दौरा करेगी जो छह वर्ष में उस देश का उसका पहला दौरा होगा। तीन वनडे मैच 18, 20 और 22 अगस्त को हरारे में खेले जायेंगे। के एल राहुल टीम की कप्तानी कर सकते हैं। यह श्रृंखला आईसीसी पुरूष विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है। तेरह टीमों की स्पर्धा अगले साल भारत में होने 50 ओवरों के विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफिकेशन का मुख्य जरिया है। जिम्बाब्वे इस समय 13 टीमों में 12वें स्थान पर है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल