Independence Day 2023: PM मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2023

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी और उनसे वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर कहा, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं। जय हिंद!

प्रधानमंत्री आज लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी जाएगी और फिर भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर पुष्‍प वर्षा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

प्रमुख खबरें

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का बदला नियम, निगेटिव मार्किंग समाप्त, जानिए क्या है नया अपडेट

Arbaaz Khan से तलाक पर मिली थी खूब आलोचना, पर खुद के फैसले पर कायम! Malaika Arora ने बताई जिंदगी की कड़वी सच्चाई

Chitrangda Singh ने Dhurandhar के हिंसक दृश्यों को ठहराया सही! कहा - कभी-कभी हम हो जाते हैं ज़्यादा जजमेंटल

Uttar Pradesh Horror | संपत्ति के लालच में क्रूरता! पांच साल बंधक, भूखे पेट मौत, रिटायर्ड रेलवेकर्मी और दिव्यांग बेटी की भयावह कहानी