Independence Day In Kashmir । पांच साल के बाद... कश्मीर के Bakshi Stadium में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेने की प्रशासन की अपील के बीच यहां नए स्वरूप में आ चुके बख्शी स्टेडियम में जम्मू कश्मीर के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर के संभागीय आयुक्त वी के भिदुरी ने स्वतंत्रा दिवस समारोह के ‘फुलड्रेस रिहर्सल’ के बाद कहा, ‘‘यहां समारोह का आयोजन किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक लोग इसमें हिस्सा लेने पहुंच सकें। इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कोई बंदिश नहीं है, स्टेडियम में आने के लिए किसी पास की जरूरत नहीं है।’’

इसे भी पढ़ें: Jammu & Kashmir । बडगाम में निकाली गई तिरंगा रैली, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, Manoj Sinha ने दिया बड़ा बयान

साल 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने तथा जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के बाद से केंद्र द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल ही इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि होते हैं। बख्शी स्टेडियम में ‘फुलड्रेस रिहर्सल’ हुआ जहां भिदुरी ने मार्चपास्ट की सलामी ली। पुलिस, सुरक्षाबलों और स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने इस परेड में हिस्सा लिया। परेड के बाद कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने जम्मू कश्मीर की विविधता को दर्शाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

England vs Pakistan: 26 साल बाद दोहराया इतिहास, Robinson और Tongue के पंच से पस्त हुई पाक टीम

AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद

भारत में Satellite Internet पर Security संशय, Starlink और Jio को लाइसेंस के लिए करना होगा और लंबा इंतजार

Evergrande Crisis: एशिया के सबसे अमीर रहे Hui Ka Yan को China में उम्रकैद, 2 लाख करोड़ के कर्ज में डूबी कंपनी