उमर अकमल पर लगे बैन के खिलाफ अपील पर स्वतंत्र न्यायाधीश ने सुरक्षित रखा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

लाहौर। पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल की तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ की गयी अपील की सुनवाई कर रहे स्वतंत्र न्यायाधीश ने सोमवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अकमल को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टी20 प्रतियोगिता से जुड़े सट्टेबाजी के लिए संपर्क किये जाने की जानकारी नहीं देने का दोषी पाया गया था। इस साल अप्रैल में उन्हें तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था। मामले की अनुशासनात्मक सुनवाई के दौरान उन पर सहयोग नहीं करने का भी आरोप लगा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक , ‘‘पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फकीर मुहम्मद खोखर ने एक स्वतंत्र न्यायाधीश के तौर पर उमर अकमल की अपील परआज दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।’’

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद