Himachal Pradesh । BJP में शामिल हो सकते है निर्दलीय और कांग्रेस के अयोग्य विधायक, पार्टी की टिकट पर लड़ेगें उपचुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2024

नयी दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं और उसके टिकट पर आगामी उपचुनाव लड़ सकते हैं। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस के छह बागी विधायकों - सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, राजेंद्र राणा, इंद्र दत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उपस्थित रहने तथा कटौती प्रस्ताव व बजट के दौरान राज्य सरकार के पक्ष में मतदान करने के पार्टी के एक व्हिप की अवज्ञा करने के लिए 29 फरवरी को अयोग्य करार दिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई, जाँच के लिए SIT का किया गया गठन

बहरहाल, सुक्खू की सरकार को अभी कोई खतरा नजर नहीं आता है लेकिन भाजपा उपचुनाव में जीत के साथ उनकी सरकार को गिराने की फिराक में है। उपचुनाव में भाजपा की जीत से सत्तारूढ़ पार्टी के खेमे में विधायकों की संख्या में कमी आ सकती है। कांग्रेस के छह विधायकों की अयोग्यता के बाद अब 62 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 39 से कम होकर 33 रह गयी है। विधानसभा में मूल रूप से 68 सदस्यीय है। भाजपा के 25 विधायक हैं। बहुमत परीक्षण के दौरान दोनों पक्षों के बराबरी पर रहने की सूरत में ही अध्यक्ष वोट कर सकते हैं और अभी अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के हैं।

प्रमुख खबरें

India-Japan Partnership: AI और Defence में ऐतिहासिक डील, भारत आएगा 10 अरब डॉलर का निवेश

Congress से फिर नाराज हुए Manish Tewari ! इस बार साफ साफ पूछा- प्रतिभा और क्षमता होना क्या सबसे बड़ा दोष है?

जम्मू-कश्मीर बैंक का कुल कारोबार तीन लाख करोड़ रुपये के पार, जमा में 16 प्रतिशत की वृद्धि

EPFO का बड़ा सुधारात्मक कदम: PF और पेंशन दावों के निपटान में देरी पर अधिकारियों को लगेगा 12% झटका, वेतन से कटेगा जुर्माना