राजस्थान के 13 निर्दलीय विधायकों में से 10 विधायकों ने अशोक गहलोत से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2022

जयपुर| राजस्थान में 13 निर्दलीय विधायकों में से 10 विधायकों ने मंगलवार रात को मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवारों से मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुलाकात के दौरान राजस्थान में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों पर चर्चा की गई।

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिये 10 जून को चुनाव होगा। कांग्रेस ने तीन उम्मीदवार चुनाव में उतारे हैं और भाजपा ने एक उम्मीदवार को चुनाव में उतारा है जबकि भाजपा ने हरियाणा के राज्यसभा सांसद और मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा का समर्थन किया है।

सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत के लिये निर्दलीय विधायकों और अन्य दलों के विधायकों के समर्थन की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई