Rally के नाम पर फ्लॉप शो दिखाकर INDI Alliance के नेता अपने भ्रष्टाचार से आम जनता को भटकाना चाह रहे हैं: Bansuri Swaraj

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 01, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा मंत्री एवं नई दिल्ली लोकसभा से सांसद प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने आज एक संवाददाता सम्मेलन कर कल हुई इंडी गठबंधन की रैली को एक भ्रष्टाचारियों का संगठन बताया जिसमें ना ही कोई सामंजस्य था और ना ही उसका आम जनता से कोई लेना देना बल्कि वह सिर्फ अपने भ्रष्टाचारों को छिपाने और जनता को मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए एक प्रोपगेंडा था।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि कल रामलीला मैदान में रैली नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का एक फ्लॉप शॉ देखा गया जिसमें सबने देखा कि जब राहुल गांधी भाषण दे रहे थे उस वक्त पूरी की पूरी कुर्सियां खाली थी जो बताती है कि इस रैली को जनता का समर्थन नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य था भ्रष्टाचार पर अपनी सफाई और अब साफ है की इंडी गठबंधन स्वार्थ की धूरी पर आधारित है। 

बांसुरी स्वराज ने कहा कि इसमें किसी मुद्दे और विचारधारा का समन्वय नहीं है और इसमें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विचारों का भी समन्वय बिल्कुल ही नहीं है। आम आदमी पार्टी कह रही थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली है जबकि कांग्रेस का दावा था कि यह रैली किसी व्यक्ति विशेष के समर्थन में नहीं है। बाँसुरी स्वराज ने कहा गठबंधन के नेता कितनी भी कोशिश कर लें पर जनता जान चुकी है की 9 से 10 सम्मन की अवहेलना करने के बाद ई.डी. को मजबूरन जांच आगे बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल हो या फिर हेमंत सोरेन दोनों को गिरफ्तार करना पड़ा।

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से पांच सवाल पूछे-

1. कांग्रेस बताये कि इनकम टैक्स ने जो नोटिस दिया है, वह सही है या गलत? आपने टैक्स आंकड़े गलत दिखाये या नही?

2. काांग्रेस बताये कि उसने समय पर इनकम टैक्स फ़ाइल क्यों नहीं किया ? आय को कम करके क्यों बताया?

3. आम आदमी पाटी बताये कि क्या सुनीता केजरीवाल अब अघोषित रूप से मुख्यमंत्री हैं? क्योंकि अब वही केजरीवाल की सरकारी मुख्य मंत्री कुर्सी का इस्तेमाल प्रेस संदेश देने में कर रही हैं?

4. आम आदमी पार्टी बताये कि शराब घोटाले में उनके नेताओं को कोर्ट जमानत क्यों नहीं दे रही है?

5. जब 9 बार सम्मन हुआ तो केजरीवाल पेश क्यों नहीं हुए? क्या वे चाहते थे कि जानबूझकर मामला चुनाव तक जाए और वह गिरफ्तारी पर विक्टिम कार्ड खेल सके।

बाँसुरी स्वराज ने कहा की कल दिल्ली में कोई गठबंधन नही आपसी ठगबंधन हुआ जिसमें त्रिनमूल हो या आम आदमी पार्टी या फिर कम्युनिस्ट सब कांग्रेस को ठगते दिखे क्योंकि तीनों ने अपने सत्ता राज्यों बंगाल, पंजाब एवं केरल में कांग्रेस को एक सीट भी नही दी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal