संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा- आतंकवाद की मदद करने और उसे बढ़ावा देने का जिम्मेदार है पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2021

नयी दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान की तीखी आलोचना करते हुए मंगलवार को कहा कि अब वक्त आ गया है कि पड़ोसी मुल्क को आतंकवाद की मदद करने और उसे बढ़ावा देने का जिम्मेदार ठहराया जाए,साथ ही भारत ने वहां लोगों को बल पूर्वक गायब करने, न्यायेतर हत्याएं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा अल्पसंख्यकों को मनमाने ढंग से हिरासत में रखने के मामलों का जिक्र किया। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के एक सत्र में भारत ने कश्मीर का मुद्दा उठाने और एक वार्षिक रिपोर्ट पर बातचीत के दौरान भारत के खिलाफ बेसिर पैर के आरोप लगाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: मस्जिद ढहाने के मामले में अदालत ने बाराबंकी के पूर्व एसडीएम को नोटिस जारी किया

जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के प्रथम सचिव पवन कुमार बाधे ने कहा,‘‘आतंकवाद मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करता है और उसके सभी रूपों से कड़ाई से निपटने की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय नीति के तौर पर खतरनाक और घोषित आतकंवादियों को पेंशन देता है और अपने क्षेत्र में पनाह देता है। अब वक्त आ गया है जब पाकिस्तान को आतंकवाद की मदद करने और उसे बढ़ावा देने का जिम्मेदार ठहराया जाए।’’ बाधे ने पाकिस्तान के बयान के बाद जबाव देने के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए यह बात कही।

प्रमुख खबरें

त्योहारी कैलेंडर बदलने से FADA का वाहन खुदरा कारोबार अक्टूबर में 23.8 प्रतिशत फिसला

तमिलनाडु के Mamallapuram में बस और वैन की टक्कर, 3 महिला कर्मचारियों की मौत

Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति