वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, कहा- भारत की 5G तकनीक स्वदेशी, दूसरे देशों के साथ इसे साझा करने के लिए हम तैयार

By रेनू तिवारी | Oct 14, 2022

वाशिंगटन। रक्षा से लेकर विज्ञान तक भारत का आत्मनिर्भर अभियान अपनी रफ्तार से चल रहा है। जहां एक तरफ स्वदेशी हाई क्वालिटी के लड़ाकू विमान बनाए जा रहे हैं। आएलएस विक्रांत बनाया बया। भारत ने यूपीआई- रूपये ( UPI, Rupay Card) बना कर अमेरिका के वीजा और मेस्ट्रो कार्ड को हिला दिया। भारत की ये चीजें किस हद तक दुनिया को प्रभावित कर रही हैं उसका अंदाजा आप इस चीज से लगा सकते हैं कि एनपीसीआई की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने यूरोप में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) और रुपे भुगतान शुरू करने के लिए फ्रांस स्थित डिजिटल भुगतान कंपनी वर्ल्डलाइन के साथ साझेदारी की है। अब भारत ने 5जी की दिशा में भी स्वदेशी हुनर दिखाया है। 

इसे भी पढ़ें: भाकपा राष्ट्रीय सम्मेलन : ‘भाजपा का विकल्प’ पेश करना मुख्य एजेंडा 

सीतारमण ने कहा, ‘5जी कहीं और से नहीं लाई गई बल्कि यह पूरी तरह से हमारा उत्पाद है।’ उन्होंने कहा कि इसे अभी भारत के चुनिंदा शहरों में शुरू किया गया है और यह 2024 तक पूरे देश में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘5जी की बात करें तो हम भारत की उपलब्धियों पर गर्व कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार