भारत की 7.8% Q1 Growth संयोग नहीं, Nirmala Sitharaman ने MSME और जनता को दिया श्रेय

By अभिनय आकाश | Sep 16, 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि का श्रेय देश के उद्योगों, MSME और लोगों की कड़ी मेहनत को दिया। साथ ही, उन्होंने वैश्विक चुनौतियों के बीच विकास को बढ़ावा देने में नीतिगत निश्चितता की भूमिका पर भी ज़ोर दिया। बेंगलुरु में 'इंटरनेशनल टैक्स रिसर्च एंड एनालिसिस फाउंडेशन' (ITRAF) के 8वें इंटरनेशनल टैक्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीतारमण ने कहा कि विकास के ये आंकड़े अचानक या संयोग से नहीं आए हैं। सीतारमण ने कहा पहली तिमाही में 7.8% की वृद्धि दर कोई रैंडम या संयोग से आया आंकड़ा नहीं है। मैं इसका श्रेय खुद को या सरकार को नहीं देती; मैं इसका पूरा श्रेय भारत के लोगों को देती हूँ—मेहनती उद्योगों, छोटे MSME और बाकी सभी को। यह उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।

इसे भी पढ़ें: Chennai में बोलीं Nirmala Sitharaman, Gen Z और युवा ग्रेजुएट्स देशहित को सबसे ऊपर रखें

उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियों के नतीजे GST कलेक्शन में भी दिख रहे हैं। सीतारमण ने कहा, "हमारे लोगों की कड़ी मेहनत से बने माहौल के नतीजे दिख रहे हैं - पिछले साल के सुधारों में सभी दरों को कम करने के बावजूद, 7.8% की ग्रोथ हासिल हुई है और GST कलेक्शन भी मज़बूत रहा है। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि राजनीतिक और टैक्स पॉलिसी में निश्चितता ने भारत को ग्लोबल चुनौतियों से निपटने के लिए मज़बूत स्थिति में ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा तीसरी बार चुनी गई इस सरकार से मिलने वाली निश्चितता और टैक्स पॉलिसी में निश्चितता... भारत को ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद कहीं बेहतर स्थिति में रखती है।

प्रमुख खबरें

Lava Viraat Curve 5G भारत में 21 सितंबर को होगा लॉन्च, मिलेगी 6000mAh Battery

UP में कानून का राज, CM Yogi बोले- अपराधी या तो जेल में हैं या दूसरी दुनिया में

Canada को मिला EU का पहला Associate Member बनने का न्योता, मजबूत होंगे रणनीतिक रिश्ते

Gadchiroli से CJP का आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान, बुनियादी सुविधाओं पर रहेगा जोर