KL Rahul और Jaiswal फिर फ्लॉप, Padikkal-सुदर्शन ने India A को उबारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2026

 देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन ने जुझारू बल्लेबाजी करते हुए भारत ए को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ रविवार को यहां चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन शुरुआती झटकों से उबारा। पहली पारी में 113 रन पर आउट होने वाली भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 106 रन बनाए हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड ए ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाकर 204 रन की बढ़त हासिल की थी। इस तरह से भारतीय टीम अभी उससे 98 रन पीछे है।

पडिक्कल ने पहली पारी में भी 77 गेंद पर 32 रन बनाए थे और तब उन्होंने लगभग दो घंटे क्रीज पर बिताए थे। भारत का दारोमदार पडिक्कल और सुदर्शन पर टिका है। यह दोनों अपनी साझेदारी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे जिससे कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड ए के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सके। भारतीय टीम कप्तान ध्रुव जुरेल, यश राठौड़ और वाशिंगटन सुंदर से अच्छे योगदान की उम्मीद करेगी। 

न्यूजीलैंड ए ने सुबह अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 135 रन से आगे बढ़ाई और उसकी टीम 89.3 ओवर में 317 रन पर आउट हो गई। मेजबान टीम के कप्तान रीस मारियू ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 137 गेंदों पर 76 रन जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 51 रन बनाए।

 सलामी बल्लेबाज कर्टिस हीफी (44), क्रिस्टियन क्लार्क (42) और विकेटकीपर मिशेल हे (24) ने भी उपयोगी योगदान दिया। भारत के गेंदबाजों में अनुशासन की कमी थी और उन्होंने 46 अतिरिक्त रन दिए। भारतीय गेंदबाजों में तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज (52 रन देकर तीन विकेट) और औकिब नबी (69 रन देकर तीन विकेट) ने तीन-तीन विकेट लिए। आकाश दीप ने दो जबकि मुकेश चौधरी और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

प्रमुख खबरें

Solar Manufacturing को बढ़ावा दे केंद्र, Chetan Shah ने ALMM समयसीमा बढ़ाने की उठाई मांग

Om Birla की रूसी संसद के अध्यक्ष Vyacheslav Volodin से मुलाकात, भारत-रूस संबंधों पर हुई चर्चा

Cyclone Alert: ओडिशा में 5 जिलों के स्कूल बंद, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

युद्ध कहीं भी हो, असर पूरी दुनिया पर पड़ता है... जयशंकर ने शांति को लेकर दिया बड़ा संदेश