वेस्टइंडीज ए को 6 विकेट से हराकर भारत ए ने हासिल की शानदार जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2019

नार्थ साउंड। भारत ए ने पहले अनधिकृत टेस्ट के चौथे और आखिरी दिन शनिवार को वेस्टइंडीज ए को छह विकेट से हरा दिया। जीत के लिये 97 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ए को आखिरी दिन 68 रन बनाने थे जो उसने तीन विकेट खोकर 19 . 3 ओवर में हासिल कर लिये।

एक विकेट पर 29 रन से आगे खेलते हुए कल के नाबाद बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (27) छह गेंद तक ही टिक सके। उन्हें चेमार होल्डर ने चार रन के योग पर आउट कर दिया। कप्तान हनुमा विहारी (19) और श्रीकर भरत (28) ने तीसरे विकेट के लिये 13 ओवर में 49 रन जोड़े।

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद आमिर ने पहले क्रिकेट से लिया संन्यास, अब पाकिस्तान को भी कहेंगे अलविदा

भरत के आउट होने के समय स्कोर तीन विकेट पर 82 रन था। विहारी जब पवेलियन लौटे तब स्कोर चार विकेट पर 90 रन था। रिधिमान साहा और शिवम दुबे टीम को जीत तक ले गए। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं