Sri Lanka में Tri-Series के लिए India A टीम का ऐलान, 15 साल के Vaibhav Suryavanshi को मौका

By अंकित सिंह | May 14, 2026

एक अहम घटनाक्रम में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका में होने वाली आगामी त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि इंडिया ए आगामी एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए से भिड़ेगी। टीम में शामिल किए गए सबसे बड़े नामों में से एक 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का है। इस स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रृंखला में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

अब तक खेले गए 11 मैचों में वैभव ने 440 रन बनाए हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक भी लगाया है। श्रीलंका और अफगानिस्तान में होने वाली दोनों ही मैचों में वैभव पर सबकी नजर रहेगी, क्योंकि भारतीय टीम 'इंडिया ए' का लक्ष्य सकारात्मक परिणाम दर्ज करना होगा।

इसे भी पढ़ें: Virat Kohli के शतक से RCB टॉप पर, Sunil Gavaskar बोले - इस चैंपियन का कोई तोड़ नहीं

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्रा (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

 For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.

प्रमुख खबरें

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल

Supreme Court का निर्देश, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को अवैध रूप से हिरासत में न लें

Lockie Ferguson ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की, भारतीय टी20 टीम में चयन पर जताई खुशी