पहले अभ्यास मैच के साथ टेस्ट प्रारूप में ढलने उतरेगी टीम इंडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2020

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ रविवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत को अपनी टेस्ट एकादश तलाशनी होगी क्योंकि इसी दिन उसे दूसरा टी20 मैच भी खेलना है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुप्रतीक्षित टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले खेले जाने वाले दोनों अभ्यास मैचों में भारत ‘ए ’ टीम उतरेगी। इन मैचों से भारत को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सही संयोजन तलाशने में मदद मिलेगी। टेस्ट श्रृंखला 17 दिसंबर को एडीलेड में दिन रात के पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी। बल्लेबाजी में मयंक अग्रवाल पारी की शुरूआत करेंगे लेकिन सवाल यह है कि उनके साथ पृथ्वी साव और शुभमन गिल में से कौन उतरेगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में साव को तरजीह दी गईलेकिन आईपीएल में वह फार्म में नहीं थे।

इसे भी पढ़ें: खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा-

पुजारा और विहारी भी खेलने को बेताब होंगे जिन्होंने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच कोरोना काल से पहले खेला था। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को पहले टी20 में आराम दिया गया और वह टेस्ट प्रारूप में ढलने के लिये अभ्यास मैच खेल सकते हैं। टेस्ट में बुमराह और मोहम्मद शमी नयी गेंद संभालेंगे। तीसरे गेंदबाज के लिये मोहम्मद सिराज पसंद हो सकते हैं जो आईपीएल में अच्छे फार्म में थे। उमेश यादव के पास 46 टेस्ट का अनुभव है लेकिन आईपीएल में खेले दोनों मैचों में वह फार्म में नहीं थे। रविंद्र जडेजा सिर में चोट लगने के कारण अगले दो टी20 नहीं खेलेंगे औंर देखना है कि वह टेस्ट के लिये भी फिट हैं या नहीं। जडेजा के नहीं खेलने पर आर अश्विन का फार्म काफी महत्वपूर्ण हो जायेगा और कुलदीप यादव के लिये भी रास्ते खुल जायेंगे। आस्ट्रेलिया के लिये सभी की नजरें युवा विलियम पुकोवस्की पर होंगी जो डेविड वॉर्नर के चोटिल होने के कारण पारी की शुरूआत कर सकते हैं।शेफील्ड शील्ड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और कोच जस्टिन लैंगर ने साफ तौर पर कहा है कि अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले को ही टेस्ट टीम में जगह मिलेगी। पहला तीन दिवसीय अभ्यास मैच लाल गेंद से और 11 दिसंबर से दूसरा मैच गुलाबी गेंद से खेला जायेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ