भारत ने ‘ग्राम स्वराज’, ‘पंचायतों के लोकतांत्रिक सशक्तीकरण’ में हासिल किए नए मुकाम: प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले आठ वर्ष में भारत ने ‘‘ग्राम स्वराज’’ और ‘‘पंचायतों के सशक्तीकरण’’ में नए मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने देश भर में गांवों के सरपंचों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने, जल संरक्षण करने और आने वाले योग दिवस को विशेष बनाने का आह्वान भी किया। सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने के कुछ दिनों बाद देश भर में सरपंचों को लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री ने कई मुद्दों का उल्लेख किया और उनसे उन पर सहयोग मांगा।

इसे भी पढ़ें: गधों का मुल्क बनता जा रहा पाकिस्तान! चीन में है भारी डिमांड, कंगाली दूर करने के लिए निर्यात कर कमा रहा पैसे

उन्होंने बताया कि इस बार के योग दिवस का मुख्य विषय ‘‘मानवता के लिए योग’’ है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लोगों को अपने जीवन में स्वास्थ्य के महत्व का एहसास हुआ और पता चला कि इसमें योग कितनी बड़ी भूमिका निभाता है। जल की हर एक बूंद बचाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए मोदी ने गांवों के प्रमुखों से कहा कि वे इस दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखें और वर्षा के जल का संचय करने के लिए हरसंभव कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर हर जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने का संकल्प लिया है।

केंद्र सरकार की सभी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर अक्सर जोर देते रहे मोदी ने सरपंचों से कहा कि इसमें उनकी बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने सरपंचों से अपने प्रयासों को और गति देने को कहा ताकि कोई भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रह जाए। उन्होंने कहा, ‘‘जब गांव के हर व्यक्ति तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचेगा तो गांव के साथ ही पूरा देश भी समृद्ध होगा।’’

प्रधानमंत्री ने उनसे ‘‘स्वच्छ भारत अभियान’’ के तहत अपने प्रयासों को भी जारी रखने को कहा। ‘‘ग्राम स्वराज’’ और ‘‘गरीब कल्याण’’ के बारे में मोदी ने कहा, ‘‘ग्राम स्वराज और पंचायतों के लोकतांत्रिक सशक्तीकरण में नए मुकाम हासिल किए गए हैं।’’ साल 2011 की जनगणना के मुताबिक देश की करीब 69 प्रतिशत आबादी ग्रामीण भारत में रहती है। पत्र में मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा हाल ही में आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किए जाने का भी उल्लेख किया और देश में अच्छे मॉनूसन की कामना की।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CM विजय का कामराज दांव! DMK को सीधी चुनौती, दक्षिण में नाडर समुदाय पर नजर और BJP समर्थकों को दिखा बड़ा अवसर

Delhi Weather: न्यूनतम पारा सामान्य से ऊपर चढ़कर 25 डिग्री पहुंचा, AQI 134 दर्ज

Prabhasakshi NewsRoom: Operation Firewall से बड़ा खुलासा, Indian Navy की जानकारी Pakistan तक पहुँचाई जा रही थी, 13 नौसैनिक जाँच के घेरे में

SSC Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए SSC CHSL में 2536 नौकरियां, महिलाओं को मिलेगी फीस में छूट