Indian Army Operation In PoK: PoK को लेकर भारत का एक्शन प्लान, बौखलाया पाकिस्तान, जारी कर दिया ये बयान

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2023

पाकिस्तान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत अपने सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान ने कहा कि जुझारू बयानबाजी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है। राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी आक्रामकता के खिलाफ अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha में Amit Shah ने कहा, सरकार मणिपुर पर चर्चा को तैयार, मुझे नहीं मालूम विपक्ष क्या चाहता है

हम एलओसी पार करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपना सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने को तैयार है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से ऐसी स्थिति में सैनिकों के समर्थन के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया। रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्ध एक साल से भी अधिक समय से चल रहा है, क्योंकि नागरिक आगे आए और युद्ध में हिस्सा ले रहे हैं। सिंह 24वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर करगिल युद्ध स्मारक पर बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर, 1999 के करगिल युद्ध में अपना जीवन बलिदान करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुत्ता, एकता और अखंडता की रक्षा करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमने देश के शत्रुओं का खात्मा करने के लिए सशस्त्र बलों को खुली छूट दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत एक शांति प्रिय देश है जो अपने सदियों पुराने मूल्यों में यकीन रखता है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के लिए समर्पित है, लेकिन अपने हितों की रक्षा के लिए हम एलओसी पार करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे।

प्रमुख खबरें

Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का बादशाह बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत

Amit Shah ने Puducherry Police को प्रेसिडेंट्स कलर सौंपा, कई दिग्गज रहे मौजूद