By अभिनय आकाश | Oct 07, 2024
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि आज की चर्चा मुख्य रूप से द्विपक्षीय संबंधों और हमारे द्विपक्षीय संबंधों में मौजूद विस्तार, विकास साझेदारी, लोगों के बीच संबंधों, आर्थिक और व्यापार संबंधों पर केंद्रित थी... मुक्त व्यापार समझौते पर चर्चा शुरू करने का निर्णय लिया गया है अधिकांश चर्चाएं द्विपक्षीय संबंधों पर केंद्रित थीं। कुछ क्षेत्रीय मुद्दे भी थे जिन पर भी चर्चा हुई, लेकिन आज वास्तव में ध्यान द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा पर था।
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने कहा कि भारत मालदीव के सामाजिक-आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास में एक प्रमुख भागीदार है और हमारी जरूरत के समय मालदीव के साथ खड़ा रहा है। मैं मालदीव को दी गई उदार सहायता और सहयोग के लिए पीएम मोदी, सरकार और भारत के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए एक दृष्टिकोण जिसमें विकास सहयोग, व्यापार और आर्थिक साझेदारी, डिजिटल और वित्तीय पहल, ऊर्जा परियोजनाएं, स्वास्थ्य सहयोग के साथ-साथ समुद्री और सुरक्षा सहयोग शामिल है।